युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। एक युवक ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है, घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतरारोड थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित नीचे बस्ती निवासी संजय अगरिया पिता गोपाल अगरिया (20 वर्ष) शराब पीने का आदी था, ऐसे में सोमवार को छेरछेरा त्यौहार होने से सुबह से ही घर से निकल गया था और दोपहर करीब दो बजे शराब के नशे में घर लौटा और सीधे अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। ऐसे में शाम करीब पांच बजे जब परिजन उसे अवाज दिए तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिससे खिडक़ी से देखे तो पंखा में लटका हुआ था, इससे पुलिस को सूचना दिए जाने पर पुलिस ने पंचनामा दर्ज कर उसके शव को जिला अस्पताल भेजा और मंगलवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरंात शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद मर्ग जांच उपरांत ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Share This Article