पूजा-अर्चना कर अरुणधर दीवान ने संभाला जिला भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार

पूजा-अर्चना कर अरुणधर दीवान ने संभाला जिला भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार

Gupta Lochan
1 Min Read
oplus_263168

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष की जवाबदारी मिलने के बाद से ही अरुणधर दीवान पूरे जिले में प्रवास कर कार्यकर्ताओं का दर्शन लाभ लेकर उनसे संवाद स्थापित कर रहे है। आज जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी की महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित होनी थी उसके पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने सपत्नीक भगवान सत्यनारायण की कथा श्रवण कर विधिवत पूजा अर्चना कर भाजपा परिवार के साथ अपने नवीन दायित्व के निर्वहन के लिए सभी से आशीर्वाद मांगा। इस पुनीत अवसर पर अरुणधर दीवान ने कहा की पार्टी ने मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष जैसी महती जवाबदारी दी है जिसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मै जीवन भर आभारी रहूंगा।

Share This Article