बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

जरूरत मंदों को बाटे गए कंबल

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुरनगर। बाबा भगवानराम ट्रस्ट ब्रम्हनिष्ठालय सोगड़ा के वर्तमान अध्यक्ष पूज्य गुरूपद संभव राम जी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के वृद्ध जनों आदि के लिए प्रारंभ कराये गये चक्षु अभियान के अंतर्गत किये जाने वाले नेत्र चिकित्सा शिविर का इस वर्ष का प्रथम शिविर रविवार को ग्राम पैकू विकाखण्ड जशपुर के माध्यमिक शाला के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 468 मरीजों का जांच की गयी। जिनमे 266 मरीजो का नेत्र परीक्षण कर 190 मरीजों को ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क पावर वाले चश्मा वितरित किये गये वही अन्य रोगों के 201 मरीजों का परीक्षणोपरांत नि:शुल्क दवाईयां भी प्रदान की गयी। शिविर में लगभग 75 मरीजों का ब्लड शुगर आदि की भी जांच की गयी। मरीजो का नेत्र परीक्षण श्रीमती सविता नंदे जशपुर एवं श्री सुनील एक्का, गुमला द्वारा किया गया। अन्य रोगों के लिए डॉ. राजेश कुमार सिंह वरिष्ठ चिकित्सक जशपुर ने अपनी सेवाये प्रदान की। शिविर का शुभांरभ प्रात: ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं ट्रस्ट के वर्त मान अध्यक्ष परम पूज्य गुरूपद संभव राम के चित्र पर पूजन आरती पश्चात नारियल फोडक़र किया गया। तत्पश्चात मरीजो का परीक्षण प्रारम्भ हुआ जो सायं तक चलता रहा। शिविर में पैकू के आसपास के ग्राम जिलिंग राता माटी सरडीह आदि से आये मरीज उपस्थित थे।
इस शिविर में ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद वृद्धजनो के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में प्रवीण कुमार सिन्हा, संकुल समन्वयक जशपुर, कमल दुबे लेखापाल सर्व शिक्षा अभियान जशपुर, विरेन्द्र सिन्हा,सहायक कार्यक्रम समन्वयक,सर्व शिक्षा अभियान जशपुर सत्यम सिंह नायक,संकुल समन्वयक,जशपुर के साथ -साथ श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा गुमला के अजय प्रसाद,आश्रम कुमार, संजय महापात्र, अजय सिन्हा,कृष्ण कुमार गुप्ता,मोहन जी,मुन्ना जी, एवं गम्हरिया आश्रम के सतेंद्र सिंह (मामा) संतोष मिश्र, संजय अखौरी, अखिलेष यादव, शंकर यादव,वेद प्रकाश तिवारी, आकाष उरांव, आषीष उरांव प्रवीन्द्र कुमार सिंन्हा,सौम्या अखौरी आदि का विषेष योगदान रहा। इसी क्रम में ट्रस्ट का अगला शिविर दिनांक 19 जनवरी को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अलोरी विकासखण्ड मनोरा जिला जशपुर में प्रस्तावित है।

Share This Article