बिजली खंभा से टकराकर बाइक चालक की मौत

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. एक युवक तेज एवं लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए सडक़ किनारे लगे बिजली खंभा को ठोकर मार दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ढिमानी बरगढ़ निवासी प्रदीप पटेल पिता लक्ष्मीनाराण पटेल (19 वर्ष) वर्तमान में भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नहरपाली में रहता था। ऐसे में विगत 7 जनवरी की शाम को अपनी बाइक से नहरपाली चौक की तरफ निजी कार्य से निकला था। इस दौरान उसने बाइक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए गांव के नजदीक पुल के पास लगे बिजली खंभा से जाकर टकरा गया, जिससे उसके सिर व अन्य जगह गंभीर चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए खरसिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों की टीम ने उसे प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। जिससे खरसिया पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मर्ग डायरी भूपदेपुर थाना भेजा गया, जिससे भूपदेवपुर पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि स्वयं से टकराकर उसकी मौत हुई है। जिससे बाइक चालक मृतक प्रदीप पटेल के खिलाफ धारा 194 बीएनएसएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

Share This Article