दहेज के लिए पत्नी व सास को पीटा

पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया अपराध

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। दजेज में सोना-चांदी व बाइक की मांग करते हुए एक युवक ने पहले पत्नी की पिटाई किया, फिर अपनी सास से मारपीट कर महिला को छोडऩे की धमकी देने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। उक्त मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के गंज पीछे निवासी बुलबुल महंत (22 वर्ष) की विगत 5 जून 2024 को भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुरा निवासी भवानी दास महंत से हुई थी। इस दौरान एक माह तक दोनों के बीच सब ठीक चल रहा था, उसके बाद भवानी दास महंत और उसकी मां ज्योति महंत दहेज को लेकर विवाहिता को प्रताडि़त करने लगे।
साथ ही दहेज की मांग को लेकर भवानी दास बुलबुल से मारपीट करते हुए दूसरी शादी करने की भी धमकी भी देता था। साथ ही पीडि़ता का मोबाइल भी तोड़ दिया था ताकि वह प्रताडऩा की बात अपने मायके में न बताए, ऐसे में जब ज्यादा प्रताडि़त करने लगे तो पीडि़ता ने मायके जाने के लिए बोली, जिससे करीब सप्ताह भर पहले बुलबुल के पति और सास ने उसे उसके मायके खरसिया गंज पीछे उसके घर में छोडऩे गए, जहां दहेज को लेकर वहां भी विवाद करते हुए उसके घर में ही बुलबुल व उसकी मां से मारपीट शुरू कर दिया। ऐसे में पीडि़ता ने अपनी सास व पति के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताई कि लगातार मारपीट से वह तंग हो गई है। जिससे भूपदेवपुर पुलिस ने भवानी दास महंत व उसकी मां ज्योति महंत को थाना में बुलाकर समझाइश दिया, लेकिन भवानी दास उसे रखने से इनकार कर दिया। जिससे पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों खिलाफ धारा 3 (5) बीएनएस, 85 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article