राजधानी में रात 1 बजे के बाद नहीं मिलेगा ऑनलाइन-फूड

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। राजधानी में रात 1 बजे के बाद अब ऑनलाइन फूड डिलीवरी नहीं होगी। इसे लेकर रायपुर स्स्क्क डॉ लाल उम्मेद सिंह ने होटल मालिकों और फूड डिलीवरी कंपनी की बैठक ली। इस बैठक में जोमैटो, स्विगी क्लाउड किचन जैसे फूड डिलीवरी से जुड़े मैनेजर, आउटलेट प्रभारी और डिस्ट्रीब्यूटर शामिल थे। इसके अलावा ऑनलाइन पार्सल डिलीवरी फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, ईकार्ट, ब्लिंकिट जैसे वेबसाइट के संचालक, मैनेजर और डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑनलाइन चाकू डिलीवरी नहीं करने के निर्देश दिए गए है। रायपुर में ऑनलाइन कंपनियों के द्वारा किसी भी प्रकार का ऑनलाइन चाकू डिलीवरी नहीं की जाएगी। नशे से संबंधित समान और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को डिलीवरी कंपनियां अपने पास रखेगी। पुलिस की उपस्थिति में इसे खोला जाएगा। धारदार हथियार, पिस्टल जैसे दिखने वाले हथियार की भी डिलीवरी बंद करने के निर्देश दिए गए। रात 1 बजे के बाद ऑनलाइन फूड सप्लाई/ डिलीवरी नहीं की जाएगी। सभी कंपनियों को डिलीवरी बॉय का वेरिफिकेशन करवाना होगा। उनकी आईडी थानों में जमा करनी होगी। क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को फूड डिलीवरी के काम पर नहीं रखने के निर्देश दिए गए हैं। डिलीवरी बॉय जिन गाडिय़ों पर फूड डिलीवर करने जाएगा। उसकी डिटेल पुलिस को देनी होगी।

Share This Article