भिलाई में लाखों गैलन शुद्ध पीने का पानी नालियों में बहा

निगम क्षेत्र में अधिकारियों की लापरवाही से नागरिक हुए पीने के पानी से वंचित

Gupta Lochan
2 Min Read

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई के कई स्थानों मेंअमृत मिशन पेय जल योजना का लाखों गैलन पानी लगातार व्यर्थ बह रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों को पीने का पानी सही ढंग से नहीं मिल पा रहा हैं। नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों में इसी तरह पाईप लाईन में लिंकेज है। जिसकी वजह से ही आम नागरिकों के घरों में पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा हैं। भिलाई निगम क्षेत्र में पेय जल मिशन वितरण व्यवस्था के लिए अधिकारी कर्मचारियों की एक टीम बनाई गई हैं। जो कि पीने का पानी लोगों के घरों तक पहुंचाने के साथ साथ पाईप लाईन के संधारण का कार्य देखने की ज़वाब दारी निगम के आयुक्त द्वारा दी गई हैं।और निगम में अयोजित हो रही लगातार बैठकों के दौरान भी आयुक्त के द्वारा पेयजल व्यवस्था की सतत् निगरानी करने का निर्देश दिया गया हैं। उसके बावजूद भी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से निगम क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमराई गई हैं। कहीं पाईप लाईन लिंकेज हैं, तो कही मोटर खऱाब है, तो कहीं पर पाईप लाईन फट गया हैं। इन सब कारणों की वज़ह से ही निगम क्षेत्र के नागरिकों को पीने के पानी से वंचित होना पड़ रहा हैं। ठंड के इस मौसम में निगम की पेयजल वितरण व्यवस्था का यह स्थिति है।अगली गर्मी में निगम क्षेत्र में पेयजल वितरण व्यवस्था का यही आलम रहा तो निगम क्षेत्र में पानी के लिए त्राहि त्राहि मत सकती है। दरअसल निगम में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का पालन निचले स्तर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा नहीं किया जाता है।और इस तरह के मामलों में अधिकारियों को गुमराह करने का कार्य भी किया जा रहा है।जिसकी वजह से ही निगम में पदस्थ आयुक्त के द्वारा लगातार दौरा किया जा रहा है। परंतु आयुक्त उन स्थानों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। जहां पर गड़बडिय़ों का अंबार लगा हुआ है। और नागरिक नारकीय? जीवन जीने पर मजबूर हो रहे हैं।

Share This Article