मामूली विवाद में गला दबाकर कर दी ग्रामीण की हत्या

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

जशपुर। युवक को दुकान में आई महिला से बात करना इस कदर नागवार गुजरा कि दूसरे युवक ने द्वेशवश गाली-गलौच कर इस गला घोट कर इसकदर पीटाई किया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तीन जनवरी को एक महिला ने जशपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताई कि उसका भाई लक्ष्मी नारायण भगत 39 साल अपने घर में अकेले रहता था, वह दो जनवरी को लगभग 10 बजे गांव के किराना दुकान में सामान लेने गया था, उस दौरान वह दुकान में सामान लेने आई अन्य महिला से साथ बात कर रहा था, उसी दौरान सुखनाथ भगत आ गया और उसे बोला कि ‘तुम्हारी पत्नी मर गई है, तुम दूसरे की पत्नी के साथ घूम रहे हो’ इसी बात पर लक्ष्मी नारायण भगत एवं सुखनाथ भगत का जमकर विवाद होने लगा। ऐसे में सुखनाथ भगत ने लक्ष्मी नारायण भगत का गला को दबाकर जमीन में पटक दिया और पैर से पेट तथा अन्य जगह में मारपीट किया। जिससे उसी दिन रात्रि लगभग 09:40 बजे लक्ष्मी नारायण भगत की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाना ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। वहीं मामले की विवेचना के दौरान आरोपी सुखनाथ भगत को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी सुखनाथ भगत 40 साल निवासी डोडक़ाचौरा थाना सिटी कोतवाली जशपुर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे तीन जनवरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को पकडऩे में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर तिवारी, उप निरीक्षक राजकुमार कष्यप, स.उ.नि. चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, आर. विषेष्वर राम, आर. राजकेष्वर, आर. रवि राम का महत्वपूर्ण योगदान है।

Share This Article