असिस्टेंट डायरेक्टर के सुने मकान से लाखों की चोरी

नगदी रकम समेत सोने चांदी के जेवरात ले भागे अज्ञात चोर

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के जतरी गांव में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकदी सहित लाखों रूपए के सोने के गहने पार कर दिए। पीडि़त परिवार ओडिशा और मंदिर दर्शन करने दंतेवाड़ा गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शिक्षण संचालनालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में पदस्थ धनंजय सारथी जो कि पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जतरी गांव के रहने वाले हैं। धनंजय सारथी अपने पूरे परिवार के साथ 1 जनवरी को ओडिशा और मंदिर दर्शन करने दंतेवाड़ा गए हुए थे और 3 जनवरी की शाम वापस लौटे तब उन्हे चोरी की घटना की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि लाखों के चोरी की जानकारी मिलते ही रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल भी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा कि करीबन नगदी रकम समेत 45 लाख रूपए की चोरी हुई है।


पुलिस के अनुसार कितने रूपये की चोरी हुई है इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही। जांच के बाद ही कितने की चोरी हुई है इसकी जानकारी मिल पाएगी।

Share This Article