कैडेट्स व स्कूली बच्चों को दिया ट्रैफिक नियमों का प्रशिक्षण

कैडेट्स व स्कूली बच्चों को दिया ट्रैफिक नियमों का प्रशिक्षण

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन पर यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा आज पुलिस सामुदायिक भवन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर एनएसएस, एनसीसी और स्काउट-गाइड के कैडेट्स को ट्रैफिक नियमों और यातायात संचालन के गुर सिखाया गया।
इस अवसर पर प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान और विजय सिदार ने कैडेट्स को सुगम यातायात संचालन, यातायात उल्लंघन पर कार्यवाही, और उपकरणों के सही उपयोग का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेट्स को ट्रैफिक वार्डन और ट्रैफिक वॉलिंटियर के रूप में जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करना था। इससे उन्हें क्षेत्रीय कार्य और लोगों से संवाद करने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।
यातायात जागरूकता अभियान के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल कोतरा में भी छात्रों को यातायात के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। सहायक उप निरीक्षक प्रेमसाय भगत और प्रधान आरक्षक हेम सुंदर साहू ने स्कूली बच्चों को सडक़ सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियम सिखाए। एएसआई भगत ने बताया कि वैध लायसेंस धारक ही दुपहिया, चार पहिया वाहन चलाने के पात्र होतें हैं।

Share This Article