गुरुदेव के आगमन दिवस पर किया गया पांच कुंड में यज्ञ

गायत्री प्रज्ञा पीठ में 5 कुंडिय गायत्री महायज्ञ संपन्न

Gupta Lochan
1 Min Read

भटगांव। नगर के गायत्री प्रज्ञा पीठ में 29 दिसंबर रविवार को गुरु देव पं श्री राम शर्मा आचार्य के आगमन दिवस के रूप में मनाया गया। जहां गायत्री मंदिर प्रांगण में परम पूज्य गुरुदेव पं श्री राम शर्मा आचार्य के आगमन दिवस पर 5 कुंडिय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री प्रज्ञा पीठ के ट्रस्टी गोकुल जायसवाल ने बताया 29 दिसंबर 1981 मंगलवार के दिन गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य नगर पंचायत भटगांव में गायत्री मंदिर का स्थापना किए थे। तब से आज तक 29 दिसंबर को गुरुदेव का आगमन दिवस व गायत्री मंदिर गायत्री प्रज्ञा पीठ का स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है और इसी कड़ी में आज नगर के गायत्री प्रज्ञा पीठ में पांच कुंडिय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। ज्ञात हो 17 नवंबर को शांतिकुंज के तत्वाधान में गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव के द्वारा नगर भटगांव के 170 घरों में गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ कराया गया था। जिसमें से सभी यजमानों को आज के महायज्ञ में आमंत्रित किया गया था साथ ही सभी भक्तों के लिए भोजन का भी व्यवस्था किया गया था।

Share This Article