रायगढ़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नंदेली से सेवानिवृत प्राचार्य अमृतलाल सिदार का दिनांक 27 नवंबर को उनके गृहग्राम जामपाली (गोर्रा) में निधन हो गया 70 वर्षीय स्वर्गीय सिदार अपने पीछे 4 बेटी एवं दामाद सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए। विदित हो कि श्री सिदार कई विद्यालयों में प्रधान पाठक पद पर पदस्थ रहते हुए उन विद्यालयों को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन कराने हेतु अहम भूमिका निभाई। वे धोबनीपाली (बरमकेला) गोडम (सारंगढ़) डोंगीतराई कोतरा , तारापुर (रायगढ़) नंदेली हायर सेकंडरी इत्यादि विद्यालयों में पदस्थ रहे। उनके निधन पर शिक्षक समुदाय द्वारा गहन शोक व्यक्त करते हुए परिवार को संबल प्रदान करने हेतु परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है। स्वर्गीय अमृतलाल सिदार के अंतिम संस्कार अवसर पर ग्राम जामपाली में क्षेत्रीय ग्रामीण जन प्रतिष्ठित शिक्षक व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी सेवानिवृत्ति शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं गणमान्य जनों सहित भारी संख्या में उपस्थित थे। उनके चिता को बेटी बंदना ने मुखाग्नि देकर बेटे की भूमिका निभायी। अमृत लाल सिदार की 5 बेटियों सहित एक पुत्र थे पुत्र का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था।


