रायगढ़। एक महिला अपने पति व बच्चे के साथ बाइक से अस्पताल में भर्ती अपने पिता को देखने मेडिकल कालेज अस्पताल आ रही थी, इस दौरान बुलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया, जिससे पति-पत्नी की मौत हो गई तो वहीं बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुसौर थाना क्षेत्र के लंकापाली निवासी संजुलता चौहान पति हराचंद चौहान 32 वर्ष के पिता की विगत कुछ दिनों से तबीयत खराब होने से मेडिकल कालेज अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया है। इससे संजुलता चौहान ने शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे अपने पति हराचंद चौहान बेटा आयुष चौहान के साथ बाइक से रायगढ़ आ रहे थे, इस दौरान 10 बजे के आसपास बीच रास्ता ग्राम दर्रीपाली-नावापारा के पास मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे कि पिछे से ओडिशा नंबर की एक बोलेरो को उसका चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और इनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया, इससे बाइक सवार तीनों सडक़ में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त हादसे को देख आसपास के लोगों ने तत्का डायल 112 को सूचना दिया, इससे पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए पुसौर अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही हराचंद चौहान को मृत घोषित कर दिया, साथ ही मां-बेटे की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल रायगढ़ रेफर कर दिए। ऐसे में दोनों मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद संजुलता के सिर में गंभीर चोट होने के कारण बालाजी मेट्रो अस्पताल रेफर कर दिया और उसका बेटा आयुष चौहान को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है, जहां उसकी भी स्थिति गंभीर बनी है। वहीं संजुलता चौहान का बालाजी मेट्रो अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मौत हो गई। शनिवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
बेकाबू बोलेरे की चपेट में आए बाइक सवार दंपत्ति की मौत, मासूम पुत्र गंभीर


