खरसिया। गौपाष्टमी पर्व पर नगर की श्री मदन मोहन गौशाला में भव्य मेले का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी एवं गौ सेवक रमेश जालान (सरसींवा) उपस्थित रहे वही पूर्व निगम अध्यक्ष गिरधर गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के विशेष आतिथ्य में गोपाष्टमी पर्व सम्पन्न हुआ जिसमे दानदाताओं का सम्मान किया गया और रमेश जालान द्वारा 51 हजार रुपये गौशाला को प्रदान किया गया।
मुख्यतिथि रमेश जालान कहते है गऊ सेवा करने वालो के चरणों मे नतमस्तक होकर प्रणाम करता हूँ। गऊ सेवा निस्वार्थ भाव से ही कि जा सकती है। हमारे द्वारा भी गौशाला की स्थापना की गई है, और नित्य हम लोग भी गऊ सेवा करते आ रहे है। खरसिया आकर मदन मोहन गौशाला की व्यवस्था देखा मन बहुत प्रसन्न हो गया। मैंने ऐसी व्यवस्था और गौ सेवा पहले कभी नही देखी। खरसिया में आज की युवा पीढ़ी द्वारा की जा रही गऊ सेवा अन्य युवाओ के लिए भी प्रेरणादायी है। रमेश जालान आगे कहते है कामधेनु हिंदू धर्म में एक दिव्य गाय और देवी हैं, जिन्हें सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। गौ माता में अनेक देवी-देवताओं का वास माना जाता है, इसलिए इस दिन गौ पूजन और गौ सेवा से सुख-समृद्धि और पुण्य की प्राप्ति होती है।
गिरधर गुप्ता और कमल गर्ग ने भी अपने संबोधन में कहां खरसिया की श्री मदन मोहन गौशाला की ख्याति राष्ट्रीय स्तर पर है। गऊ सेवा का अर्थ गायों और गोवंश (विशेषकर बीमार, घायल, बूढ़े और बेसहारा पशुओं) की देखभाल, संरक्षण, पोषण और चिकित्सा सहायता करना है। आप गौशाला में विशेष दिन या उत्सव पर अलग-अलग प्रकार से गौ सेवा कर सकते है। जैसे सवामणी, वार्षिक गुड़ युक्त सवामणी, एक गाड़ी पैराकुटी, एक दिवसीय चारा, एक गौ का वार्षिक चारा सहित अन्य किसी का भोग लगाकर गौ सेवा का अवसर प्राप्त कर सकते है। समिति द्वारा खरसिया गौशाला का बेहतरिन संचालन किया जा रहा है।
मदन मोहन गौशाला में लगा मेला, दानदाताओं का हुआ सम्मान


