रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी पर अनिल शुक्ला जी द्वारा लगाए गए बेबुनियाद आरोपों पर महिला मोर्चा महामंत्री रेखा महमिया ने पलटवार करते हुए कहा – कांग्रेस ढाई साल पूरा होते ही भाजपा से विकास का हिसाब मांग रही है, लेकिन पहले अपने पांच साल का हिसाब मांगने पर शुतुरमुर्ग की तरह जमीन में मुंह छिपा लेती है।
भाजपा महिला मोर्चा की तेजतर्रार महामंत्री रेखा महमिया ने कहा ओपी चौधरी के विकास विजन को देखने समझने के लिए पहले कांग्रेस किसी एक नेता को सामने लाए जो मेहनत के मामले में ओपी चौधरी का मुकाबला कर सके।ओपी चौधरी जी को विज्ञप्ति वीर बताने के पहले अनिल शुक्ला जी बताएं रायगढ़ में ऐसा कौन सा कांग्रेस नेता है जो सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक जनता के बीच रहता हो? रायगढ़ दौरे पर आते ही हर विकास कार्य का निरीक्षण खुद करने वाले ओपी चौधरी जी के साथ कांग्रेस को अपना एक व्यक्ति भेजना चाहिए, ताकि रायगढ़ के विकास कार्य उन्हें नजदीक से दिख सकें। अखबार की हेडिंग से महानगर नहीं बनता कहने वाले, कभी सडक़ पर उतरकर देखिए, महानगर बनता कैसे है। 400 सीटों से शून्यता की ओर बढऩे वाली कांग्रेस बताए भूपेश राज में आपने पांच सालो तक क्या किया? कांग्रेस 400 सीटों से आज देश के कई राज्यों में शून्य पर पहुंच गई है। अनिल शुक्ला जी आप कहते हैं विकास कागज पर है। तो आप बताइए भूपेश बघेल के 5 साल में आपने शिक्षा, खेल और मूलभूत सुविधाओं के लिए रायगढ़ में एक भी काम किया हो तो जनता को बताइए। नालंदा लाइब्रेरी, स्पोर्ट्स कैंपस, रिंग रोड जैसे बड़े विकास कार्यों का कोई खाका खींचा हो तो आम जनता को बताना चाहिए।
कांग्रेस के लिए सत्ता केवल भ्रष्टाचार का जरिया बनी रही।
महिला नेत्री ने रेखा ने कहा रायगढ़ में विकास की बाढ़ कांग्रेस को नजर नहीं आ रही, तो यह नजर का नहीं नजरिए का दोष है। महिलाओं के लिए एक शौचालय तक नहीं बनवा पाने वाली कांग्रेस को करोड़ो को विकास कार्य नजर नहीं आ रहे है। 100 करोड़ की लागत से बनता हुआ स्पोर्ट्स कैंपस नहीं दिख रहा। इतवारी बाजार का सिंदूर पार्क पहाड़ मंदिर में पर्यटन स्थल कोतरा रोड में ऑक्सीजन रामलीला मैदान का निर्माण,भूत बंधान तालाब का उन्नयन,जिला चिकित्सालय में सुविधाओं का विस्तार, प्राकृतिक चिकित्सा की शुरुवात,प्रयास महाविद्यालय, बी एड कॉलेज खेल के मैदानों में नेट क्रिकेट नेट बैडमिंटन की व्यवस्था,नालन्दा परिसर लाइब्रेरी सहित ढेरो विकास कार्य ओपी चौधरी जी के ढाई साल के कार्यकाल की देन है।
गोवर्धन पुर पुलिया केनाल नहर प्रगति नगर में मेरिन ड्राइव काया घाट में पुलिया सहित ढेरो कार्य ओपी चौधरी के विकास विजन का प्रमाण है।कांग्रेस इसे देख नहीं पा रही है। कांग्रेस के पास न विकास देखने की नजर है और न ही नजरिया। जो सरकार ने किया ही नहीं, उसे दूसरे का किया हुआ कैसे दिखेगा? आप सत्ता में थे तब चश्मा सत्ता के अहंकार का था, अब हार के बाद चश्मा जलन का है। रिंग रोड और बायपास पर ज्ञान देने से पहले अपनी सरकार का हिसाब देने की बात कहते हुए रेखा महमिया ने कहा विपक्ष का दावा है कि रिंग रोड की एजेंसी तय नहीं, भूमि अधिग्रहण नहीं हुआ।कांग्रेस सरकार के रहते 5 साल में रिंग रोड का डीपीआर तक नहीं बनवाया। हमने 400 करोड़ की स्वीकृति कराई, 29.99 करोड़ के केलो रिवरफ्रंट की स्वीकृति कराई, लोहरसिंह में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का काम शुरू कराया। यह सब कागज पर नहीं, जमीन पर हो रहा है। रोजगार की बात करते हैं? 4800 मेगावाट के पावर हब, नए उद्योगों में हजारों स्थानीय युवाओं को रोजगार हमारी सरकार दिला रही है। आप 5 साल तक पीएससी घोटाले में युवाओं का भविष्य बेचते रहे।
दिल्ली में वोट चोरी का विधवा विलाप बंद करो, पहले बताओ 2018 में भूपेश सरकार वोट चोरी से बनी थी क्या? वोट चोरी पर सवाल उठाना लोकतंत्र की आवाज है, यह ज्ञान दिल्ली में दीजिए। जरा बताइए, 2018 में प्रदेश में भूपेश की सरकार क्या वोट चोरी से बनी थी? वर्तमान में साय सरकार के दौरान रायगढ़ विधानसभा को छोडक़र खरसिया, लैलूंगा, धर्मजयगढ़, सारंगढ़ में कांग्रेस के विधायक क्या वोट चोरी से विधायक बने हैं? अगर वोट चोरी हुई है तो अपने विधायकों से इस्तीफा दिलवाइए। चुनाव हारो तो वोट चोरी, जीतो तो लोकतंत्र – यह दोगलापन नहीं चलेगा। महिला मोर्चा नेत्री ने कहा अमूमन जनता सत्ता से परेशान होती है, लेकिन रायगढ़ में जनता विपक्ष से हलाकान है। यह नया मिथक रायगढ़ की जनता ने तोड़ा है। जनता अब सत्ता से नहीं, विपक्ष के अनर्गल आरोपों से परेशान है। हर विकास कार्य पर सवाल, हर धार्मिक आयोजन पर सवाल। बुजुर्गों को रामचरितमानस देना भी आपको राजनीतिक लगता है। अहंकार के नशे में डूबे कांग्रेस के नेताओं को पहले अहंकार के नशे से मुक्त होने का उपाय खोजना चाहिए, ताकि साय सरकार के विकास कार्य होशो-हवास में नजर आ सकें। अनिल शुक्ला जी, ओपी चौधरी जी विकास का चूर्ण नहीं, विकास की गारंटी बांट रहे हैं। और रायगढ़ की जनता वह गारंटी 65 हजार वोटों से पहले ही दे चुकी है।
सेवा ही धर्म अग्रवाल समाज के मजबूत आवाज से भाजपा की सशक्त नेता तक की सफर : रेखा महमिया
30 साल की सेवा, ग्रामीण अंचल में रायगढ़ विकास मॉडल की समर्थक
रायगढ़। रेखा महमिया एक नाम नहीं, एक सेवा भावना है। अभामा महिला सम्मेलन, अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की मजबूतआवाज बनकर पिछले तीस वर्षों से लगातार समाज सेवा में लगी रेखा महमिया आज भाजपार्टी में एक मजबूत नेतृत्व के रूप में उभरी हैं। सेवा से राजनीति तक का सफररेखा महमिया ने अपने जीवन का हर पल सेवा भावी जीवन के रूप में जिया है। अभामा महिला सम्मेलन में सक्रिय भूमिका, विभिन्न सामाजिक संगठनों में अग्रणी भूमिका, भाजपा में मजबूत पकड़, ग्रामीण क्षेत्र में पार्टी को मजबूती देना, रायगढ़ विकास मॉडल की समर्थक के रूप में पहचान बनाई है। राजनीति में सामाजिक दायित्व हमेशा पहले रहा है। वे मानती हैं कि राजनीति सेवा का माध्यम है, सत्ता का नहीं।
अग्रसेन जयंती के अवसर पर रायगढ़ में उनका बड़ा प्रयास व सहयोग हमेशा देखने को मिलता है। पूरे शहर को जोडक़र भव्य आयोजन, जिसमें अग्रवाल समाज ही नहीं, सभी समाज की भागीदारी होती है। गरीब बेटियों की शादी सबसे बड़ा पुण्य कार्य रेखा महमिया के कार्यों में सबसे प्रशंसनीय है गरीब परिवार की बेटियों की शादी-विवाह कराना। दर्जनों गरीब बेटियों का कन्यादान, शादी में सहयोग, परिवार को आशीर्वाद और संबल देना, इसे वे अपना धर्म मानती हैं, स्वास्थ्य और सामुदायिक सेवा सभी स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में सहयोग भ्रूणहत्या खिलाफ जागरूकता पर कार्य, नेत्रदान के क्षेत्र में सक्रिय कार्य करने वाली रेखा महमिया कहती हैं समाज हित ही सेवा है व सेवा ही मेरा धर्म है। रायगढ़ को ऐसी सेवाभावी नेत्री पर गर्व है जो राजनीति के साथ सामाजिक संस्कारों को भी जीवित रखीं है।

