हिरण के सींग के साथ 2 शिकारी गिरफ्तार, वन विभाग की बड़ी कार्यवाही

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. विभागीय टीम ने मोवा इलाके में हिरण के सींग और अवशेषों के साथ 2 आरोपी यासिर खान और फराज खान को गिरफ्तार किया है. इस दौरान आरोपियों ने गिरफ्तारी का काफी विरोध किया, लेकिन वन विभाग की टीम ने किसी तरह उन्हें काबू में कर लिया. इस पूरे ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टीम की सक्रियता साफ देखी जा सकती है। यह कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख राव के निर्देशन और रायपुर वन मंडलाधिकारी व संयुक्त वन मंडलाधिकारी के नेतृत्व में की गई. ऑपरेशन में उडऩदस्ता अधिकारी और रायपुर रेंजर दीपक तिवारी की अगुवाई में बीएफओ अमृत पाल सिंह, बीएफओ भूपेंद्र खैरवार, बीएफओ दीपक वर्मा, बीएफओ गोस्वामी और सहयोगी यशपाल शामिल रहे। वन विभाग की इस त्वरित और सटीक कार्रवाई को वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है. विभाग ने टीम को इस साहसिक अभियान के लिए बधाई दी है।

Share This Article