नाले में मिली लडक़ी की लाश, हत्या की आशंका

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा, फिलहाल पहचान नहीं

Gupta Lochan
1 Min Read

रायपुर। राजधानी के एक नाले में लडक़ी की सड़ी गली लाश मिली है। हत्या आशंका जताई जा रही है कि, युवती की हत्या कर लाश को फेंका गया है। हालांकि इस बात की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। पुलिस ने लाश को मॉर्चुरी भिजवा दिया है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, पुलिस को सुबह 9 बजे के करीब सूचना मिली कि खमतराई इलाके में धनेली नाला के पास नेशनल हाईवे में एक लडक़ी की लाश है। पुलिस ने पंचनामा के बाद लडक़ी की लाश को नाले से बाहर निकलवाया। लडक़ी ने आसमानी रंग की कपड़ा पहनी थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही की लडक़ी की हत्या का लाश को फेंक दिया गया है। फिलहाल लडक़ी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के पुलिस थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। अभितक लडक़ी की पहचान नहीं हुई है और किन कारणो से मौत हुई है इस बात का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article