जशपुरनगर। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 3 नवंबर को प्रात: लगभग 7 बजे थाना पत्थलगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति कृषक पशुओं (बैल) को गैर कानूनी रूप से दूसरे राज्य ले जाने के उद्देश्य से हांकते हुए ग्राम बेलडेगी-डूमरबहार की ओर जा रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ताम्रकार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल ग्राम बेलडेगी रवाना हुई। पुलिस टीम ग्राम बेलडेगी स्थित शंकर ढाबा के पास पहुंची, जहां कुछ व्यक्ति बड़ी संख्या में बैलों को पैदल हांककर ले जाते हुए मिले। पुलिस द्वारा मौके पर गवाहों को तलब कर उनके समक्ष घेराबंदी की गई तथा बैलों को हांककर ले जा रहे कुल 23 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में 70 नग बैलों को हांककर ले जाने के संबंध में पंचनामा तैयार किया गया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से उनके कब्जे में मौजूद बैलों के स्वामित्व एवं परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज एवं रसीद प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु उनके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। आरोपियों के कृत्य से छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 का अपराध घटित होना पाए जाने पर थाना पत्थलगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई।
आरोपियों के कब्जे से जप्त गौवंशों का विवरण- रोथो राम के कब्जे से 04 नग बैल, लक्ष्मण राम यादव के कब्जे से 02 नग बैल, गुलाम हुसैन के कब्जे से 02 नग बैल, दशरथ यादव के कब्जे से 03 नग बैल, बालकुंवर राम के कब्जे से 03 नग बैल, विकास टोप्पो के कब्जे से 03 नग बैल, विनीत टोप्पो के कब्जे से 03 नग बैल।, किशोर मिंज के कब्जे से 04 नग बैल, राजू महतो के कब्जे से 04 नग बैल, विकास उर्फ विक्की मलार के कब्जे से 04 नग बैल, नंदकुमार के कब्जे से 04 नग बैल, हेमंत कुमार के कब्जे से 04 नग बैल, शिवकुमार के कब्जे से 04 नग बैल, अमित खलखो के कब्जे से 04 नग बैल, जोन मिंज के कब्जे से 04 नग बैल, अंतियुस खलखो के कब्जे से 02 नग बैल, रवी राम डोम के कब्जे से 02 नग बैल, कलदियुस खलखो के कब्जे से 02 नग बैल, आमोस मिंज के कब्जे से 02 नग बैल, 20. ननकु कोरवा के कब्जे से 02 नग बैल, रामवृक्ष नगेशिया के कब्जे से 02 नग बैल, धनसाय राम के कब्जे से 02 नग बैल, सनेश्वर राम के कब्जे से 02 नग बैल को जप्त किया है। इस प्रकार आरोपियों के कब्जे से कुल 70 नग गौ वंशो को बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त अपराध में प्रयुक्त 02 नग मोटरसाइकिल भी जप्त की गईं। इनमें हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को आरोपी गुलाम हुसैन के कब्जे से तथा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी-14 एमडब्लू-4009, मय चाबी, आरोपी धनसाय राम के कब्जे से जप्त की गई। पुलिस के द्वारा सभी गौ वंशों का का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं देखरेख हेतु गौशाला भेजा गया।
प्रकरण में रोथो राम उम्र 42 वर्ष, निवासी बटईकेला, लक्ष्मण राम यादव उम्र 25 वर्ष, निवासी बटईकेला, गुलाम हुसैन उम्र 45 वर्ष, निवासी खरवाटोली, थाना नारायणपुर, दशरथ यादव उम्र 42 वर्ष, निवासी बटईकेला, बालकुंवर राम उम्र 35 वर्ष, निवासी बगिया, कांसाबेल, विकास टोप्पो उम्र 25 वर्ष, निवासी बेलटोली, नारायणपुर, विनीत टोप्पो उम्र 22 वर्ष, निवासी बेलटोली, नारायणपुर, किशोर मिंज उम्र 35 वर्ष, निवासी भुरसा, कुनकुरी, राजू महतो उम्र 24 वर्ष, निवासी गोविंदपुर, थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड), विकास उर्फ विक्की मलार उम्र 19 वर्ष, निवासी गोविंदपुर, थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड), नंदकुमार उम्र 35 वर्ष, निवासी गड़ाबहार सुखबासुटोली, नारायणपुर, हेमंत कुमार उम्र 22 वर्ष, निवासी बासनताला मिर्धाडांड, नारायणपुर, शिवकुमार उम्र 40 वर्ष, निवासी गड़ाबहार, नारायणपुर।, अमित खलखो उम्र 35 वर्ष, निवासी जामटोली, नारायणपुर, जोन मिंज उम्र 30 वर्ष, निवासी भेलवांटोली, नारायणपुर, अंतियुस खलखो उम्र 58 वर्ष, निवासी फतेहपुर, जशपुर, रवी राम डोम उम्र 19 वर्ष, निवासी गड़ाबहार, नारायणपुर, कलदियुस खलखो उम्र 40 वर्ष, निवासी रेंगारघाट, नारायणपुर, आमोस मिंज उम्र 30 वर्ष, निवासी जरहाटोली, नारायणपुर, ननकु कोरवा उम्र 40 वर्ष, निवासी छोटातिगरा, थाना जारी, रामवृक्ष नगेशिया उम्र 25 वर्ष, निवासी छोटातिगरा, थाना जारी, धनसाय राम उम्र 38 वर्ष, निवासी बोरोकोना, मनोरा, सनेश्वर राम उम्र 24 वर्ष, निवासी गड़ाबहार सुखबासुपारा, नारायणपुर द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन तथा एस डी ओ पी पत्थलगांव डॉ ध्रुवेश जायसवाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक जितेन्द्र कुमार ताम्रकार, सउनि लखेश कुमार साहू, प्र.आर. त्रिनाथ यादव, प्र.आर. चन्द्रविजय साय पैंकरा, आरक्षक आबेद मिंज, आरक्षक आकाश कुजूर एवं आरक्षक बिरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौवंशों के गैर कानूनी परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। गौवंशों के गैर कानूनी परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस की सतत निगरानी है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।
आपरेशन शंखनाद : 70 नग गौवंशों को कराया मुक्त, 23 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

