रायगढ़। विधायक ओपी चौधरी के अथक प्रयासों से आखिरकार रायगढ़ ग्रामीण अंचल की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा दिनांक 30-10-2026 को जारी अधिसूचना क्रमांक इएसटीबी-103/39/2025-होम सेक्सन के तहत चक्रधर नगर थाने पर निर्भर 37 ग्रामों को अब नव स्वीकृत पुलिस चौकी महापल्ली की क्षेत्राधिकारिता में शामिल किया गया है। इस संबंध मंत्री ओपी चौधरी ने कहा जनसंख्या विस्तार और भौगोलिक दूरी के लिहाज से समय की मांग के अनुरूप महापल्ली में पुलिस चौकी खोले जाने का निर्णय लेना जरूरी था। चक्रधर नगर थाने के तहत आने वाले 37 गांवों के लोगों को राहत भरी खबर है। अब महापल्ली में पुलिस चौकी खुल जाने के कारण पूर्वांचल के करीब 37 गांव के लोगों को छोटी-मोटी शिकायत लेकर जिलामुख्यालय स्थित चक्रधरनगर थाने तक आने की जरूरत नहीं होगी। इनकी समस्याओं का निराकरण महापल्ली स्थित पुलिस चौकी में ही हो सकेगा।
ये गांव होंगे शामिल
महापल्ली, कोटरापाली, कोटरापाली, सियारपाली, कोतरलिया, कोटमार, कारीछापर, तिलगा, भगोरा, नटवरपुर, देवबहाल, झारगुड़ा, अडबहाल, बलभद्रपुर, बनबहरी, सिकोसीमाल, सरबहाल, कोलाईबहाल, मनुवापाली, जामगांव, बेहरापाली, कोयलंगा, भईयापाली, छुहीपाली, नवापारा, डुमरपाली, बेलरिया, बनोरा, ककर्दा, साल्हेओना, लोईंग, शकरबोगा, कोसमपाली, विश्वनाथपाली, भोजपल्ली, सराईपाली, सपनैई, धूमा बहाल सहित कुल 37 ग्राम अब चक्रधर नगर थाना नहीं, बल्कि महापल्ली चौकी के अधीन आएंगे। महापल्ली चौकी खुलने से अब अपराधों पर अंकुश लगेगा, पुलिस की त्वरित पहुंच होगी और लोगों को अपने गांव के नजदीक ही न्याय मिल सकेगा।

