खरसिया में भक्ति, शक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम

ऐतिहासिक विजयादशमी महोत्सव एवं रावण दहन आज

Gupta Lochan
5 Min Read

खरसिया। सिद्धार्थ शर्मा। नगर की पवित्र पावन भूमि धर्मनगरी में शक्ति की आराधना नवदिवासात्मक शक्ति-साधना के उपरांत अब असत्य पर सत्य की विजय का महाउत्सव मनाने की भव्य तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं। अधर्म का नाश और धर्म की पुन: स्थापना ही विजयादशमी का सनातन संदेश है। सनातन परंपरा में शारदीय नवरात्रि के पश्चात आने वाली विजयादशमी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि सत्य, संयम और धर्म की विजय का प्रतीक है। अधर्म पर धर्म की जय श्रीमद्भागवत महापुराण एवं रामचरितमानस के अनुसार, त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी ने इसी पावन तिथि पर आश्विन शुक्ल दशमी को लंकापति रावण का वध कर अधर्म के साम्राज्य का अंत किया था। दुर्गा सप्तशती का महात्म्य- ऋ ग्वेद के देवी सूक्तम् एवं मार्कण्डेय पुराण दुर्गा सप्तशती के अनुसार, जगज्जननी माँ भगवती दुर्गा ने महिषासुर का संहार कर संपूर्ण देवलोक और मानव जाति को भयमुक्त किया था।
शास्त्रों में उल्लिखित है कि रावण का दस शीश वस्तुत: मनुष्य के भीतर व्याप्त दस विकारों – काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मत्सर (ईर्ष्या), अहंकार, आलस्य, भय और अज्ञान का प्रतीक है। खरसिया का यह ऐतिहासिक आयोजन केवल पुतला दहन नहीं, बल्कि भक्तों द्वारा इन आंतरिक विकारों की आहुति देकर सतोगुण को धारण करने का संकल्प है।

भक्ति रस में सराबोर रहा खरसिया नगर

विगत नौ दिनों तक खरसिया नगर आदिशक्ति माँ अंबे भवानी की भक्ति के अलौकिक रस में सराबोर रहा। पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी कलात्मकता और भव्यता के लिए प्रसिद्ध खरसिया के दो दर्जन से अधिक पूजा पंडालों में विभिन्न पौराणिक एवं ऐतिहासिक थीम पर माँ अंबे की पूजा-अर्चना संपूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। भक्तों ने माता के चरणों में शीश नवाकर सुख, समृद्धि और आत्म-बल का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज से प्रारंभ विजयादशमी महोत्सव दो दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा – खरसिया का दो दिवसीय विजयादशमी महोत्सव अपनी भव्यता और सांस्कृतिक विरासत के लिए संपूर्ण छत्तीसगढ़ में एक विशिष्ट पहचान रखता है। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के कुशल मार्गदर्शन एवं विजयादशमी महोत्सव समिति के नेतृत्व में आयोजित इस महापर्व का विवरण

श्रीराम राज्याभिषेक भव्य शोभायात्रा अनुज शर्मा नाइट

प्रभु श्री राम की अलौकिक और भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली जाएगी। श्रद्धालु सजल नेत्रों और भावविभोर हृदय से अपने इष्टदेव का दर्शन कर पुण्य के भागी बनेंगे। शोभायात्रा के टाउनहॉल मैदान पहुंचने पर भगवान श्री राम का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य राज्याभिषेक एवं राम राजगद्दी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्टार नाइट- ‘मोर छइयां भुइयां’ से लोकप्रिय हुए छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार, सुप्रसिद्ध गायक एवं पद्मश्री से सम्मानित विधायक अनुज शर्मा द्वारा ‘अनुज शर्मा नाइट’ की सुरमयी प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें हज़ारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहेंगे। इस ऐतिहासिक महाआयोजन में क्षेत्र के शीर्ष जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मुख्य अतिथि श्री राधेश्याम राठिया लोकप्रिय सांसद, रायगढ़, कार्यक्रम अध्यक्ष श्री कमल गर्ग नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया, अति विशिष्ट अतिथि श्री देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद राज्यसभा, श्री उमेश पटेल विधायक, खरसिया, विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल अध्यक्ष जिला पंचायत, श्रीमती रामकुमारी राठिया अध्यक्ष जनपद पंचायत, महोत्सव संयोजक श्री बजरंग अग्रवाल (एलआर) एवं महेश साहू।

समिति का समर्पण

नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग की छत्रछाया और मार्गदर्शन में विजयादशमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष रूपेश सराफ, सचिव उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष साहिल शर्मा चीनू, सह-संयोजक सतीश अग्रवाल, अवध नारायण सोनी, विजय शर्मा, आनंद अग्रवाल, डॉ. हितेश गबेल, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, नैना वैष्णव, अजय गब्बर, विकास ज्योति, सुनील अग्रवाल, प्रहलाद बंसल, जगदीश मित्तल, मनीष अग्रवाल, संतोष यादव, पूजा जायसवाल, संजय शर्मा, अंकित अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, संदीप बरेलिया, कैलाश शर्मा सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य तन, मन और धन से पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में दिन-रात समर्पित हैं।

प्रथम दिवस रावण दहन एवं छत्तीसगढ़ी स्टार नाइट

कार्यक्रम – भगवान श्री रामचंद्र जी अपनी वानर सेना के साथ रावण के विशाल पुतले का दहन कर अधर्म का नाश करेंगे। सांस्कृतिक संध्या रात्रि 8:00 बजे से भव्य छत्तीसगढ़ी स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध कलाकार दीक्षा जायसवाल, भारत केशरवानी और उनकी टीम अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

Share This Article