29 वाँ शौर्य नृत्य महोत्सव में यादव समाज ने पर्यावरण प्रेमी रामनंदन यादव को किया सम्मानित

Gupta Lochan
6 Min Read

रायगढ़। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे बेहद मिलनसार मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी रामनंदन यादव को इसी माह विगत सप्ताह मुंबई में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समता साहित्य अकादमी द्वारा स्वामी विवेकानंद आइकॉन इंटरनेशनल अवार्ड वर्ष 2024 से सम्मानित किया गया है। जिससे छत्तीसगढ़ के सभी यादव बंधुगण अत्यंत ही हर्षित हैं। वहीं शहर व जिले के यादव बंधुओं ने इनके वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उल्लेखनीय सकारात्मक योगदान का सम्मान करते विगत 29 दिसंबर को 29 वाँ ऐतिहासिक एवं यादगार भव्य मड़ई महोत्सव के गरिमामय समारोह में यादव समाज के अत्यंत ही विशिष्टगणों की विशेष उपस्थिति में यादव समाज की ओर से प्रतीक चिह्न शाल और श्रीफल से सम्मानित किया। जिससे संपूर्ण यादव समाज और शहरवासी अत्यंत ही हर्षित हुए और पर्यावरण प्रेमी रामनंदन यादव को तमाम अपनों से उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी मिल रही है। वहीं बेहद मृदुभाषी रामनंदन यादव ने कहा कि इस सम्मान के लिए हमारे यादव समाज और जिलेवासियों के प्रति हृदय से आभारी हूँ।
इनकी रही उपस्थिति
वहीं सम्मान अवसर पर मड़ई महोत्सव के  शाखा यादव (संयोजक )अशोक यादव (अध्यझ,)एस डी यादव (राष्ट्रीय सचिव) बी पी गोपाल, गणेश यादव, वासुदेव यादव (महामंत्री,प्रदेश कांग्रेस कमिटी ), मातादीन यादव,योगेंद्र यादव (जिला अध्यक्ष, अ भा यादव समाज ) संतोष यादव (कर्यकारी अध्यक्ष ), अमित यादव (युवा यादव अध्यक्ष )आशीष यादव,अलेख यादव, शिवा यादव, जीवन यादव,  दिनेश यादव, गोपाल यादव, संतोष यादव, कमलेश यादव, आलेख यादव,बृजेश यादव, दिनेश यादव,गोपाल यादव,रामकुमार यादव, मदन महंत (कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष )संजय देवांगन, शिवकुमार,जोली टुटेजा, इम्तियाज खान,सूर्यमणि केसरवानी, आनंद कुर्रे, लव यादव, अमन, हरगून,अभय, मौली यादव, हसलीन कौर सहित अनेक विशिष्टगणों की उपस्थित रही।
पर्यावरण प्रेमी रामनंदन की खासियत
पर्यावरण प्रेमी राम नंदन यादव, जो की सारागांव निवासी, जिला -शक्ति के हैं संप्रति दीनदयाल कॉलोनी टीवी टावर में रहते हैं। श्री यादव मुंबई में सम्मानित होने के पूर्व अवन्ति बाई लोधी राज्य स्तरीय अवार्ड वर्ष 2022 मे धमतरी में सम्मानित हो चुके हैं। वहीं इन्हें गौतम बुद्धा नेशनल अवार्ड वर्ष 2023 में दिल्ली में भी दिया गया है। बहरहाल श्री यादव रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के वृक्षारोपण के कार्य को पूरे रायगढ़ जिले में करवाते है,जिसमें लोगों को जागरूक हेतु निशुल्क 8 से 10 फीट का पेड़ देते हैं, और ये उस टीम के मुखिया भी हैं। वहीं इन्होंने सम्पूर्ण जिले में गांव -गांव, वार्ड -वार्ड जाकर चाहे वह अस्पताल संस्था हो, मंदिर प्रांगण हो, सार्वजनिक जगह हो, स्कूल का प्रांगण हो, रोड के किनारे हो, मुक्तिधाम हो  या कोई प्राइवेट संस्था हो निशुल्क पेड़ उपलब्ध करवा कर लगवाते भी हैं और उनके संरक्षण के लिए वैज्ञानिक तरीका भी बताते हैंद्य इनके इस सामजिक कार्य को देखते हुए, समता साहित्य अकादमी द्वारा स्वामी विवेकानंद आइकॉन इंटरनेशनल अवार्ड वर्ष 2024 मे मुंबई में दिया गया है। ज्ञात हो की रामदास द्रौपदी फाउंडेशन का  कार्य पूरे जिले प्रदेश में चलता है, जिसके अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल हैं और उनके दिशा- निर्देश  एवं मार्गदर्शन पर पूरे रायगढ़ जिले में निशुल्क पेड़ उपलब्ध कराया जाता है, इस कार्य की रुपरेखा बनाने में डॉ दयानंद अवस्थी हमेशा से लगे रहते हैं, उनके मार्गदर्शन में पूरे जिले में वृक्षारोपण टीम एवं साथी पर्यावरण रथ निरंतर चलता रहता है जिसमें पेड़ों को वार्ड- वार्ड, गांव -गांव के किसानों तक पहुंचाया जाता है।
सुनील को दिए उपलब्धि का श्रेय
पर्यावरण प्रेमी राम नंदन यादव ने अत्यंत ही विनम्रता से कहा कि मेरी इस उपलब्धि का सारा श्रेय श्रद्धेय अग्रज सुनील रामदास  अग्रवाल एवं अपने परिवार को दिए हैं जो उनके इस कार्य मे हमेशा मार्गदर्शन और सहयोग देते आए हैं। राम यादव का कहना है कि यह जनहित पर्यावरण संरक्षण का पुनीत कार्य श्रद्धेय सुनील रामदास अग्रवाल के दिशा मार्गदर्शन पर हमेशा लोगों मे जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य लिए अनवरत चलता रहेगा।
वहीं वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके नामचीन समाजसेवी व रामदास द्रोपदी फाउंडेशन के चेयरमेन बेहद मिलनसार मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी सुनील रामदास ने हृदय से रामनंदन यादव को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण के लिये मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि रामनंदन यादव जिन्होंने अपनी शिक्षा का आरम्भ ही सामाजिक हित को सोचकर हार्टिकल्चर विषय को चुना और आज हमारे फाउंडेशन के साथ मिलकर अपनी योग्यता का लाभ पूरे समाज को दे रहे हैं,राम यादव और दयानंद अवस्थी के देखरेख में हर वर्ष सामाजिक रूप से 50 हजार से 1 लाख बड़े पौधे रोपण कर संरक्षण के उपाय दिये जाते हैं।वहीं इनके बहुमूल्य योगदान के लिए इन्हें मुम्बई में इंटरनेशनल अवार्ड प्रदान किया गया है। यह अवार्ड केवल पुरस्कार नहीं अपितु हर किसी के लिए प्रेरणादायी है।जिससे समाज के लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।इनका सम्मान पूरे राज्य का सम्मान है। मैं ईश्वर से श्री यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

Share This Article