रायगढ़। जिले में दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे कार खरीदने के लिए 2 लाख रुपए मांग रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और प्रताडऩा की जाती थी। मर्ग जांच में इसका खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम जैमुड़ा निवासी नीता पटेल (34) ने 19 अक्टूबर की दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान विवाहिता की मौत से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। पता चला कि नीता की शादी करीब तीन साल पहले ग्राम जैमुड़ा निवासी बंधुराम पटेल के बेटे राकेश पटेल (34) से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी।
शादी के करीब एक साल बाद से ही पति राकेश पटेल, सास शांति बाई पटेल (52) और ससुर बंधुराम पटेल (56) कम दहेज लाने और मोटरसाइकिल नहीं देने की बात कहकर नीता से विवाद करते थे। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। करीब चार-पांच महीने पहले ससुराल पक्ष ने कार खरीदने के लिए 2 लाख रुपए की मांग की थी। इस बात को लेकर भी नीता के साथ विवाद और मारपीट की गई थी। लगातार हो रही दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर उसने 19 अक्टूबर को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विवाहिता की मौत के बाद कार्यपालिक मजिस्ट्रेट ने पंचनामा कार्रवाई कराई और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी लगना बताई गई। मर्ग जांच के दौरान मायके पक्ष के परिजनों के बयान लिए गए। उनके बयानों से पता चला कि पति, सास और ससुर दहेज की मांग को लेकर नीता को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे। इसी प्रताडऩा से परेशान होकर उसने आत्महत्या की। जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 80, 3(5) क्चहृस् के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया। स्स्क्क शशि मोहन सिंह ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और दहेज प्रताडऩा के मामलों में पुलिस संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मृतिका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया गया है।
दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताडि़त, मौत
कार खरीदने 2 लाख मांग रहे थे पति-सास-ससुर, तीनों गिरफ्तार

