सिंधी काउंसिल का चार दिवसीय अभियान

रायपुर में 51 हजार दीए, 5 हजार रंगोली पैकेट और बच्चों को 5 हजार पटाखों के पैकेट बांटे

Lochan Gupta
1 Min Read

रायपुर। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने रायपुर में चार दिवसीय ‘एक दीया श्रीराम के नाम’ अभियान चलाया। इसके तहत शहर के अलग-अलग स्थानों पर लोगों को 51 हजार दीए, 5 हजार रंगोली पैकेट और बच्चों को 5 हजार विशेष फटाका किट का निशुल्क वितरण किया गया।

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि बच्चों को फटाका किट देते ही उनके चेहरे पर खुशी छा गई। फटाके मिलते ही बच्चों ने ‘हैप्पी दिवाली अंकल’ कहकर खुशी जाहिर की।
कार्यक्रम में शदाणी दरबार तीर्थ के सचिव उदय शदाणी, सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ, पार्षद अमर गिदवानी, युवा विंग अध्यक्ष जीतू लोहाना, डॉ. एनडी गजवानी, बाबूराम गांवडा, महिला विंग महामंत्री लक्ष्मी बजाज, चंचलानी, नीता कुकरेजा, सुनील कुकरेजा, मोहन वलयानी, संजय जयसिंह, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा और हरीश मांगतानी मौजूद रहे।

Share This Article