मीडियाकर्मी का मोबाइल लूटकर भागे 3 बदमाश, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर में बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Lochan Gupta
1 Min Read

रायपुर। दिवाली के दौरान मोबाइल लूट की वारदात हुई। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाश मीडियाकर्मी का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई, जब पीडि़त ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। पीडि़त राजेंद्र सिंह अपने कार्यालय के पास बाइक रोकी थी और किसी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान तीन बदमाश बाइक से वहां पहुंचे और अचानक उनका मोबाइल छीनकर भाग निकले।
वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीडि़त को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे ष्टष्टञ्जङ्क कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इनके जरिए आरोपियों की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल तीनों बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। दिवाली के आसपास मोबाइल लूट की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 4 नवंबर की रात मुजगहन थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी से जा रही एक एयर होस्टेस का आईफोन छीन लिया था। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।

Share This Article