स्टे के बावजूद हो रहा जमीन पर अवैध कब्जा

संगीतराई मेँ सरकारी जमीन हथियाने में महिलाएं भी पीछे नहीं

Gupta Lochan
2 Min Read
Screenshot

रायगढ़। शहर से लगे सांगीतराई क्षेत्र में चल रहे अवैध कब्जे के एक प्रकरण में स्टे के बावजूद भी काम जारी हैं। बता दें की ग्राम संागीतराई की सरपंच नें तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की गांव में सडक़ व शेड निर्माण के लिए प्रस्तावित सरकारी जमीन पर छातामुड़ा की महिला अवैध रूप से बाउंड्री वाल निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही हैं।
शहर से लगे हुए सांगीतराई में शासकीय जमीन पर हो रहे कब्जे की शिकायत जब सरपंच द्वारा की गई तो इसपर राजस्व विभाग नें तत्काल संज्ञान में लिया और लालदेवी को जमीन संबंधित समस्त दस्तावेजों के साथ तहसील न्यायालय में उपस्थित होने के आदेश जारी किए साथ ही शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए न्यायालय नें आगामी पेशी तक उक्त जमीन पर किसी भी तरह के कार्य किए जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।
3 अगस्त को तहसील न्यायालय से यह आदेश पारित हुआ और अगले ही दिन 4 अगस्त को महिला द्वारा पुन: उक्त शासकीय भूमि पर जेसीबी लगवाकर नींव खुदाई का काम चालू कर दिया गया। सांगीतराई क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जे का यह कोई पहला मामला नहीं हैं। इस क्षेत्र में सक्रिय भू माफियाओ नें सरकारी जमीन में कब्जे के साथ ही फर्जी दस्तावेज बनाने मेँ भी महारत हासिल की हैं। इस मामले में भी न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए काम जारी रखा गया हैं। अब देखना होगा कि राजस्व विभाग इस मामले में क्या रुख अख्तियार करता हैं। कोर्ट में प्रकरण लंबित होने और स्टे जारी होने के बाद भी सरकारी जमीन पर काम बेखौफ जारी हैं इससे एक बात तो साफ हैं कि भू माफियाओ को किसी भी तरह का डर नहीं हैं।

Share This Article