बुुजुर्ग ने जहर सेवन कर दी जान

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। एक बुजुर्ग ने अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर लिया था, जिसकी उपचार के दौरान के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिला के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकर्रा निवासी छोटेलाल सिदार (61 वर्ष) विगत 29 जुलाई को उसके परिजन काम करने चले गए तो उसने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर सो गया था,
ऐसे में जब शाम को परिजन पहुंचे तब तक उसकी स्थिति काफी नाजूक हो गई थी। जिससे परिजनों ने उसे उपचार के लिए सक्ती जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायगढ़ रेफर कर दिया। इससे रात में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार करा रहे थे। इस दौरान गुरुवार को शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article