हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई रफ्तार-ओपी

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति देते हुए आज हरियाणा की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित की गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देशवासियों को बधाई दी और कहा कि ये सिर्फ ट्रेन नहीं, नए भारत की सोच है। अब तक लोग कोयले के इंजन का धुआं देखा करते थे आज पानी से चलती ट्रेन देख रहे। ओपी चौधरी ने बताया कि ये ट्रेन डीजल से नहीं, हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलेगी। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर बिजली बनाते हैं और धुएं की जगह सिर्फ पानी निकलता है। कोई आवाज नहीं न ही प्रदूषण, और न हीं डीजल का खर्च।मंत्री ओपी चौधरी ने हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़े लाभ साझा करते हुए कहा कि डीजल ट्रेन से कार्बन उत्सर्जित होता है। हाइड्रोजन ट्रेन से प्रदूषण शून्य हो जाएगा। बड़ी बात यह है कि हाइड्रोजन भारत में ही बनेगा। इससे तेल के लिए अरब देशों पर निर्भरता खत्म होगी। ओपी चौधरी ने इसे असली आत्मनिर्भरता निरूपित किया हैं। शुरुआत में यह ट्रेन हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी। परीक्षण के बाद देश के अन्य राज्यों में इसका उपयोग किया जाएगा। डीजल का खर्च बचेगा तो टिकट भी सस्ता होगा। और आवाज इतनी कम कि आप ट्रेन में आराम से बात कर पाएंगे। मेक इन इंडिया की उड़ान का जिक्र करते हुए मंत्री ओपी ने कहा ट्रेन को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाया गया है। डिजाइन से लेकर इंजन तक सब कुछ भारतीय है।

Share This Article