मिलकर हम संभालें पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी : शिवशंकर

मिलकर हम संभालें पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी : शिवशंकर

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। हर पौधा एक जीवन, हरियाली हमारी पहचान के पवित्र उद्देश्य के साथ लॉयंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन के सदस्यों व रामदास द्रौपदी फाउंडेशन टीम के सदस्यों ने अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल के विशेष मार्गदर्शन में शासकीय प्राथमिक स्कूल सांगी तराई में आज 17 जुलाई को वृक्षारोपण व फलदार और फूल वाले पौधों का वितरण किया गया। साथ ही स्कूल परिसर में भी पौधारोपण किया गया। क्लब के इस नेक पहल से स्कूल प्रबंधन भी खुश हुए। बच्चों ने भी पौधारोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं शिवशंकर अग्रवाल ने कहा कि आइए, मिलकर धरती को हरियाली से सजाएँ, वृक्ष लगाएँ और जीवन बचाएँ। वहीं उन्होंने एक पौधा माँ के नाम और एक पौधों अपने भविष्य के नाम रोपण करने का समाज के नागरिकों से निवेदन किया है।

इनका रहा योगदान

पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल, लॉयन राजेश अग्रवाल बब्बल, लॉयन नरेश अग्रवाल, लॉयन उपेंद्र सिंह, लॉयन डॉ दयानन्द अवस्थी, लॉयन दीपक मित्तल गोलू, लॉयन आनंद बेरीवाल, लॉयन संतोष अग्रवाल, लॉयन गोपाल बापोडिया, लॉयन प्रकाश अग्रवाल संयोजक लॉयन राम नंदन यादव सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article