कार की टक्कर से बाइक सवार घायल

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़. तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसकोल निवासी हीरालाल श्रीवास (23वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 9 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे उसका बड़ा भाई किशन श्रीवास अपनी बाइक से परसकोल से बरगढ़ की ओर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान ग्राम उल्दा मेन रोड पर सामने से आ रही अर्टिगा कार के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे किशन श्रीवास के सिर के पिछले हिस्से और बाईं आंख के पास गंभीर चोट आई थी। साथ ही बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पहले उसका उपचार कराया फिर 10 जुलाई को खरसिया थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इससे पुलिस ने अर्टिगा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article