घर घुसकर महिला से छेड़छाड़, ढाबा संचालक गिरफ्तार

Gupta Lochan
3 Min Read

जशपुरनगर। थाना लोदाम क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में महिला के घर में घुसकर गलत नीयत से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार (42 वर्ष) को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 26 जून को थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 34 वर्षीय पीडि़त प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 25.06.26 की सुबह करीबन 08.00 से 09.00 बजे के मध्य, पीडि़ता घर में अकेली थी, उसी दौरान लोदाम क्षेत्रांतर्गत ही एक ढाबे का संचालक आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार, उम्र 42 वर्ष, पीडि़ता को घर में अकेली जानकर, घर में घुस आया, व गलत नियत से प्रार्थिया के साथ छेड़ छाड़ करते हुए अश्लील हरकत करने लगा, पीडि़ता के विरोध करने पर आरोपी के द्वारा, पीडि़ता को इसके समुदाय विशेष का नाम लेते हुए उसके पति को छोडक़र अपने साथ पत्नी बनाकर रखने की बात करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया जा रहा था, आरोपी की गलत नियत को देखकर, पीडि़ता भयभीत होकर चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली, इसी दौरान आरोपी घर से निकलकर भाग गया,। पीडि़ता के द्वारा घटना के संबंध में अपने पति को जानकारी दी गई।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना लोदाम में आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार, उम्र 42 वर्ष के विरुद्ध बी एन एस की धारा 74,331(3),296 व 3(1)(ब),3(2)- (क) एस टी/एस सी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार, उम्र 42 वर्ष को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी मंजीत सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक महिला से गलत नियत से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है, जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

Share This Article