वरिष्ठ राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रायगढ़ में वरिष्ठ राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता फेदर शटल कॉक से खेली गई। वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कोच सौरभ पंडा ने बताया कि पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में रायगढ़ के खिलाड़ी हर्षवर्धन बारिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नवनीत कुमार को सीधे सेटों में 21-10 एवं 21-14 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। चयन प्रतियोगिता के विजेता हर्षवर्धन बारिक को आगामी 25 से 29 अगस्त 2026 तक बिलासपुर में आयोजित होने वाली वरिष्ठ राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश प्राप्त होगा। अन्य पात्र खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के क्वालीफाइंग दौर में भाग लेने हेतु नामांकित किया जाएगा। रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ ने विजेता एवं सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।

Share This Article