रिटायर्ड टीचर के गले से सरे बाजार में सोने का चैन पार

लैलूंगा पुलिस ने दो महिलाओं को लिया हिरासत में

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिला में एक रिटायर्ड महिला टीचर अपने पति के साथ सब्जी लेने बाजार गई थी। तभी मौका पाकर किसी ने महिला के गले में पहने एक तोल सोने के चेन को पार कर दिया। घटना की जानकारी की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूगा के वार्ड क्रमांक 4 इमलीपारा निवासी मरियम टोप्पो 67 साल सेवानिवृत्त शिक्षिका है। वह अपने पति के साथ लैलूंगा साप्ताहिक बाजार सब्जी खरीदने के लिए गई थी। इस दौरान बाजार में भीड़ होने के कारण किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके गले से झपट्टा मार कर एक तोला सोने का चैन कीमत करीब 70 हजार रुपये को मौका पाकर पार कर दिया। जब उसके इसका अहसास हुआ तो उसने पीछे पलटकर देखा तो कुछ महिलाएं वहां थी।
जिसमें से उसने एक महिला से नाम पूछा तो वह अपना नाम मंगरीता गिरी निवासी कुसमी बलरामपुर बताई। वहीं पीडि़त मरियम टोप्पों ने आसपास अपने सोने के चैन को लेकर पतासाजी की, लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला। वहीं उसे बलरामपुर की महिला व उसके साथियों के उपर संदेह हुआ। जिसके बाद उसने लैलूंगा थाना पहुंचकर मामले की सूचना देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 304(2)-बीनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
वहीं लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षिका की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है। वहीं तत्काल मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share This Article