विमान हादसे में शहीद हुए वायुसेना के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि-ओपी

विमान हादसे में शहीद हुए वायुसेना के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि-ओपी

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने असम के जोरहाट में हुए एएन-32 विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के पांच वीर सपूतों के शहीद होने पर शोक जताया है। समाचार को अत्यंत हृदय विदारक और पीड़ादायक बताते हुए उन्होंने कहा देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले इन जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। राष्ट्र सदैव उनके शौर्य और समर्पण का ऋणी रहेगा। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिजनों के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भारत माता के इन सपूतों का बलिदान आने वाली पीढिय़ों को देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ शहीदों के परिवार के साथ खड़ा है।

Share This Article