शहर की अनु व अर्पिता आदित्य ने बढ़ाया अंचल का मान

नेपाल में इंटरनेशनल ताइक्वांडो स्पर्धा में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि संतोष कुमार आदित्य जो आयकर अधिवक्ता की सुपुत्रियाँ कु. अनु आदित्य एवं कु. अर्पिता आदित्य का चयन नेपाल के पोखरा में 12 से 18 जून तक आयोजित होने वाली प्रथम ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
दोनों प्रतिभाशाली बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होकर वे न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र, समाज और देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस उपलब्धि से आदित्य परिवार में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने दोनों बेटियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि आज बेटियाँ हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और अनु आदित्य तथा अर्पिता आदित्य की यह सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। आदित्य परिवार की इन होनहार बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमें विश्वास है कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का तिरंगा गौरव के साथ लहराएँगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। मेहनत जब सपनों से मिलती है, तब उपलब्धियाँ इतिहास बनाती हैं। अनु और अर्पिता की यह सफलता उसी इतिहास की एक प्रेरणादायक शुरुआत है।

Share This Article