हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की हुई मौत

डोरी बिनने के दौरान हाथी से हुआ सामना, वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिले में डोरी बिनने के लिए खेत गई बुजुर्ग महिला पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह मामला खरसिया रेंज का है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बरभौना के आश्रित गांव कुकरीचोली की रहने वाली 60 वर्षीय चंद्रकला डनसेना बुधवार सुबह डोरी बिनने के लिए स्कूल के सामने स्थित अपने खेत की ओर गई थी। इसी दौरान उनका सामना अचानक एक हाथी से हो गया। हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की। दोपहर में खेत में उनका शव मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी गई। महिला के शव के पास हाथी के पैरों के निशान भी मिले। इसके बाद गांव में घटना की खबर फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। घटना की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वनकर्मी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को मिली थी। जांच में सामने आया है कि महिला की मौत हाथी के हमले से हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Share This Article