महिला को डरा-धमका किया दुष्कर्म

नहाते समय घर में घुसा फिर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। जिला में गांव के परिचित युवक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला घर में अकेली थी, तभी युवक वहां पहुंच गया और डराते धमकाते हुए घटना को अंजाम दिया। घटना के कुछ दिन बाद महिला ने मामले की जानकारी थाने में दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय महिला और उसके पति की पहचान ग्राम बोरो के रहने वाले 32 वर्षीय दिनेश कौशिक से थी। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच बातचीत भी हो रही थी। 6 मई की दोपहर महिला अपने घर के आंगन में नहा रही थी, तभी दिनेश कौशिक वहां पहुंचा और उसके पति के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि उसके पति घर पर नहीं हैं और वह अंदर चली गई। इसके बाद दिनेश कौशिक भी घर के अंदर आ गया और उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी ने इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। डर और बदनामी के कारण पीडि़ता ने उस समय किसी को कुछ नहीं बताया। इसी बीच अगले दिन दिनेश फिर से उसके घर आ गया और डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। बाद में पीडि़ता ने मामले की जानकारी अपने पति को दी। परिजनों के सलाह के बाद गुरुवार को पीडि़ता ने धरमजयगढ़ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और मामले को जांच में लिया। इसके बाद पुलिस की टीम तत्काल बोरो गांव पहुंची और आरोपी दिनेशी कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। आज उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Share This Article