वित्त मंत्री चौधरी ने गृह ग्राम बायंग में श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में की पूजा-अर्चना, लिया आशीर्वाद

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ प्रवास के दौरान अपने गृह ग्राम बायंग पहुंचे, जहां आयोजित श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा, श्रीरामनाम सप्ताह यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति की अनुपम परंपरा है। ‘राम’ नाम मात्र एक शब्द नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था, मर्यादा और शक्ति का प्रतीक है। सात दिनों तक अखंड रामनाम का जाप वातावरण को ना केवल आध्यात्मिक बनाता है बल्कि क्षेत्र वासियों के राम भक्ति के प्रति अलख जगाता है।ग्रामीणअंचलों में राम नाम यज्ञ सप्ताह का आयोजन समाज में भाईचारा, शांति व सकारात्मकता का संचार करता है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही छत्तीसगढ़ में रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति अपने उत्तरदायित्व का भी जिक्र किया। यज्ञ में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, माताएं-बहनें एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंत्री श्री चौधरी ने यज्ञ समिति एवं आयोजकों के सफल आयोजन सराहना की।

Share This Article