जहर सेवन से बुजुर्ग ने दी जान

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़. एक बुजुर्ग व्यक्ति को प्यास लगने पर कमरे में रखे कीटनाशक को गलती से पी गया, जिसकी आठ दिन उपचार के बाद मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ जिला के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगांव निवासी लोकनाथ नायक पिता श्रीधर नायक (60 वर्ष) खेती-किसानी का काम करता था। विगत 9 मई को सुबह खाना खाकर अपने कमरे में आराम कर रहा था, इस दौरान शाम करीब 5 बजे उसे तेज प्यास लगी तो वहां बोतल में रखे कीटनाशक को पानी समझकर पी गया। इससे जब उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजनों को बताया कि बोतल में पानी रखा था उसे पीने के बाद तबीयत बिगड़ी है, ऐसे में जब परिजनेां ने देखा तो वह पानी नहंीं बल्कि कीटनाशक था। इससे उपचार के लिए तत्काल बरमकेला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, इससे बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा था। जहां रविवार को सुबह करीब 5 बजे उसकी तबीयत बिगडऩे लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article