सट्टा पट्टी लिखते बबलू निषाद पकड़ाया

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। जिला जेल कॉम्पलेक्स के सामने फल दुकान के पास एक व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा नामक जुआ खेला रहा है। जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ किया तो आरोपी ने अपना नाम बबलू निषाद, निवासी कैदीमुड़ा, थाना जूटमिल बताया। आरोपी ने पूछताछ में सट्टा पट्टी लिखकर लोगों से हार-जीत का दांव लगवाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक नीला डॉट पेन, लाइनदार कागज पर लिखी सट्टा पट्टी तथा नगदी रकम 1,200 रुपये गवाहों के समक्ष बरामद कर जब्त की गई।

Share This Article