पानी संकट झेल रहे सिंधी कॉलोनीवासियों को राहत

भाजपा पार्षद प्रतिनिधि केशव जायसवाल ने कराया बोर खनन

Gupta Lochan
1 Min Read

रायगढ़। शहर के सिंधी कालोनी के रहवासी पिछले एक माह से इस भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे थे। आज पार्षद प्रतिनिधि की पहल से इलाके में बोर खनन होनें से लोगों ने राहत की सांस ली है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड क्रमांक 22 की सिंधी कॉलोनी में पिछले एक महीने से गहराए पेयजल संकट के बीच आज बड़ी राहत देखने को मिली। क्षेत्र में लगातार हो रही पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा पार्षद प्रतिनिधि केशव जायसवाल की पहल पर बोर खनन कराया गया।
बोर खनन शुरू होते ही मोहल्लेवासियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लंबे समय से पानी की किल्लत से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पानी की समस्या के कारण उन्हें रोजमर्रा के कामों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए केशव जायसवाल का आभार जताते हुए कहा कि समय रहते समस्या का समाधान किए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Share This Article