बेकाबू कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत, सडक़ पार करने के दौरान हुआ हादसा

Gupta Lochan
2 Min Read

रायगढ़। रविवार को सुबह एक ग्रामीण एनएच-43 को पार कर दुकान जा रहा था, इस दौरान एक तेज गति से आ रहे कार चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी झरिया निवासी कमल सिंह सिदार पिता पुरन सिंह सिदार (65 वर्ष) रविवार को सुबह घर से सामान लेने के लिए निकला था, इस दौरान उसने एनएच-49 को पार कर दुकान जा ही रहा था कि उसी समय एक कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए आया और उसे जोरदार टक्कर मार दिया, इससे कमल सिंह बीच सडक़ में गिरकर गंभीर रूप से घायल रूप घायल हो गया। वहीं हादसे की आवाज सुनकर आसपास के बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी तत्काल भूपदेवपुर पुलिस को दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना से कमल सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और दुर्घटनाकरित कार को अपने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों के आने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपंरात शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि खरसिया-रायगढ़ एनएच से गुजरने वाले सभी वाहनों की रफ्तार अपेक्षाकृत तेज होती है। इस कारण इस मार्ग पर हमेशा हादसे होते रहते हैं। इसके बाद भी वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होती है। जिससे हर हमेशा ग्रामीण हादसे का शिकार हो रहे हैं।

Share This Article