श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव

राहगीरों भक्तों के लिए ठंडा शरबत और प्रसाद का हुआ वितरण

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। अक्षय तृतीया के शुभ दिन भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्व विप्र समाज सहित नगर के विभिन्न वर्गों ने इस उत्सव में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया, जिससे संपूर्ण क्षेत्र ‘जय परशुराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
?धार्मिक अनुष्ठान और अभिषेक कार्यक्रम की शुरुआत श्री परशुराम चौक पर स्थित भगवान श्री परशुराम जी की विशेष पूजा-अर्चना महाआरती के साथ की गई। ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान श्री परशुराम जी का षोडशोपचार पूजन किया गया। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की गई। प्रसाद वितरण : बूंदी और अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। शीतल पेय : केसरिया शरबत और नींबू पानी से लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। उत्साह : आयोजन में युवाओं और प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढक़र अपनी भागीदारी निभाई।
सामाजिक सौहार्द का संदेश
इस कार्यक्रम में केवल एक वर्ग ही नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सेवा भावना प्रबल होती है। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article