खरसिया में महिला दिवस पर नारी शक्ति का भव्य सम्मान

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग खरसिया द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा, स्वास्थ्य, पत्रकारिता, प्रशासनिक सहयोग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा गया और समाज में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेश साहू छाया विधायक खरसिया, बलदेव कुर्रे (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती रामकुमारी राठिया (जनपद अध्यक्ष), श्रीमती पूनम कुर्रे (महिला एवं बाल विकास अधिकारी खरसिया), श्रीमती गायत्री केशरवानी, श्रीमती आरती पटेल (सभापति महिला एवं बाल विकास), श्रीमती बालेश्वरी राठिया, श्रीमती बिंदेश्वरी राठिया (जनपद सदस्य) एवं रमेश राठौर (भाजपा नेता) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर महिला पत्रकार श्रीमती आरती वैष्णव, स्वास्थ्य विभाग की ष्ट॥ह्र भुवनेश्वरी सहिस, अधिवक्ता शानू अग्रवाल सहित महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर बसंत मंजरी किस्पोट्टा, कृष्ण वर्मा, योगेश्वरी डनसेना, अनीता पात्रे, उमा देवी साहू, अंजनी राठिया, पुनीता जयसवाल, निशा मिश्रा, सरस्वती टंडन, योगिता साहू, सीमा गबेल, लक्ष्मी पटेल, नम्रता धुरी सहित कई कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने में योगदान देने वाले सरपंचों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आज की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व से समाज को नई दिशा दे रही हैं। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं के सम्मान की संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share This Article