श्री सत्यनारायण बाबा जी स्थापना दिवस पर महेश साहू ने पूजन कर किया क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना

28 वर्षों से लगातार तपस्या में लीन हैं बाबा भक्तों की होती है मनोकामना पूर्ण

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। हमारे वेद पुराणों में बताया जाता है कि हजारों वर्ष पूर्व हमारे प्रसिद्ध ऋ षि मुनि अनेकों अनेकों वर्षों तक तपस्या में लीन रहते हुए ईश्वर की भक्ति करते थे, जिसे आज हम कलियुग में भी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित कोसमनारा श्री सत्यनारायण बाबा धाम में भी एक ऐसे ही तपस्वी को तपस्यारत देख रहे हैं जो विगत 28 वर्षों से लगातार एक ही स्थान पर बैठकर बिना अन्न जल ग्रहण किए बाबा भोलेनाथ भगवान शिव की आराधना में लीन है।
जानकारी अनुसार बालक सत्यनारायण बाबा भोलेनाथ को अपनी जीभ अर्पित करते हुए तपस्या में लीन तब से वहीं बैठ भोलेनाथ की तपस्या कर रहे हैं। बताते हैं कि बाबा सत्यनारायण के दर्शन करने और उनके आशीर्वाद लेने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बाबा सत्यनारायण देश प्रदेश में प्रसिद्ध है।आज बाबा सत्यनारायण धाम मंदिर के 29 वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कोसमनारा स्थित पावन धाम में श्री श्री 1008 श्री सत्यनारायण बाबा जी व भक्तमाता कर्मा कृष्ण मंदिर निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने वाले बाबा के अनन्य भक्त शिरोमणि छाया विधायक महेश साहू ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की एवं माथा टेककर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की।इस पावन अवसर पर उन्होंने श्री सत्यनारायण बाबा जी और भक्त माता कर्मा जी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता ही समाज को मजबूत बनाती है। बाबा धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहाँ प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुँचते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, समाज के वरिष्ठजन एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भक्ति-भाव के साथ स्थापना दिवस को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष साहू समाज रायगढ़ डिग्रीलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष रमेश साहू, कैलाश शर्मा, डिग्रीलाल सिदार, रिंकू महंत, किशोर शर्मा, विक्की महंत, जय यादव जी, सहित अनेक साथियों की उपस्थिति रही।

Share This Article