महिला संघ वार्षिक महाअधिवेशन में शामिल हुए जीवर्धन चौहान, महेश साहू

ऊर्जा, अनुशासन और उत्साहित मातृशक्ति का संगम

Gupta Lochan
1 Min Read

खरसिया। जिले के मिनी स्टेडियम में आयोजित रायगढ़ महिला संघ के तेरहवें वार्षिक महाअधिवेशन में छाया विधायक महेश साहू महापौर महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, सम्मिलित हुए। मिनी स्टेडियम में उमड़ी ऊर्जा, अनुशासन और उत्साह की मातृशक्ति ने पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया। महिला संघ द्वारा सामाजिक जागरूकता, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायी रहा। इस अवसर पर महेश साहू ने अपने उद्बोधन में महिला शक्ति की एकजुटता और समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला सदस्यगण, जनप्रतिनिधि एवं साथीजन उपस्थित रहे। सनत नायक भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रायगढ़, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केशरवानी, सोनू हितेश द्विवेदी, खुशाल पटेल विक्की महंत, श्रीमती गायत्री साव, श्रीमती शिव कुमारी, श्रीमती सौम्या, श्रीमती फूलमति सिदार, श्रीमती अंजू पटेल व अनेक मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

Share This Article