नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर – मंजू गोयल की स्मृति में होगा आयोजन

गायत्री शक्तीपीठ में 6 फरवरी से 11 फरवरी तक होगा आयोजित

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। गायत्री शक्तिपीठ खरसिया में मंजू देवी गोयल की स्मृति में जय बालाजी ट्रेडर्स बरतुंगा वाले खरसिया के सहयोग से नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन करवाया जाएगा। उक्त शिविर 06 फरवरी से 11 फरवरी तक होगा आयोजित। शिविर का समय प्रात: 9:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक निर्धारित है। इस शिविर में जोधपुर के प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. ए.आर. चौधरी अपनी टीम के साथ मरीजों का नि:शुल्क उपचार करेंगे। प्रबंधक ट्रस्टी सुरेश कबुलपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोगों को रीढ़ की हड्डी, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, हाथ-पैरों में झुनझुनी, नसों की समस्या, शुगर के कारण कमजोरी एवं लकवाग्रस्त जैसी बीमारियां तेजी से प्रभावित कर रही हैं। ऐसे रोगियों के लिए यह शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। डॉ. ए.आर. चौधरी द्वारा फिजियोथेरेपी पद्धति से उपचार किया जाएगा, जिसमें एक्सरसाइज, व्यायाम एवं पुनर्वास चिकित्सा के माध्यम से मरीजों को पुन: सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायता दी जाएगी। शिविर की सुचारू व्यवस्था हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं ट्रस्टी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। अधिक से अधिक लोगों से इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।ट्रस्टी अनिल बरतुंगा 9826702257, प्रबंधक ट्रस्टी: सुरेश कबुलपुरिया 9826175770, अध्यक्ष विकास अग्रवाल 9826802077, उपाध्यक्ष संदीप कबुलपुरिया 9826348905, सचिव राकेश गर्ग 9826641176, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल 9826766091, सहसचिव अंकित बंसल 9926128010, इन लोगों से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते है।

Share This Article