युवा नेता शिव प्रकाश तिवारी को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य का दायित्व

Gupta Lochan
3 Min Read

जशपुरनगर। शिव प्रकाश तिवारी पहले भी भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर चुके, उसके बाद उनके कार्य को देखते हुए भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुप नियुक्त किया गया था और अब उन्हें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है, वे बचपन से ही राजनीति में एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्य करते रहे इस दृष्टि प्रदेश संगठन ने उनपर विश्वास जताया है और शिव प्रकाश तिवारी का पुरा परिवार भारतीय जनसंघ के समय से कार्य कर रहे हैं।
उनके पिता स्व रंगनाथ तिवारी का स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव से पारिवारिक संबंध रहा है, उनके बाद पुत्र शिव प्रकाश तिवारी ने कुमार दिलीप सिंह जूदेव के और उन्हें बहुत करीब से देखा और जाना और साथ कितने कार्यक्रम में उपस्थित भी रहे शिव प्रकाश तिवारी बताते कि कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी बहुत कुछ सीखने को मिला और उन्हें के प्रेरणा से मैं राजनीति कदम रखा था। पिता स्व रंगनाथ तिवारी एवं स्व दिलीप सिंह जूदेव के मार्गदर्शन से तब से लेकर आज मैं राजनीति में सक्रिय हूं तथा उनके स्वर्गवास के पश्चात शिव प्रकाश तिवारी ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने के नेतृत्व में काम करना प्रारंभ किया और श्री उपासने के मार्गदर्शन में चल रहे हैं शिव प्रकाश तिवारी बताते हैं कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने उनके राजनीतिक गुरु हैं और साथ में उनके काका हैं। आपको यह बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के पुर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय भाई जोशी से भी शिव प्रकाश तिवारी का गहरा संबंध है, शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करुंगा उन्होंने कहा कि किसानों के हित में वे पुरी लगन के साथ कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने कदम बढ़ाते रहेंगे
शिव प्रकाश तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव तथा भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर का भी हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Share This Article