सुशासन के दो साल : सडक़ विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि

सीएम साय के नेतृत्व में बदल रही है गांव की तस्वीर

Gupta Lochan
4 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दो साल का सुशासन प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहा है। इस अवधि में सडक़ निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत जिले में कुल 623 सडक़ों के निर्माण के लिए 986 करोड़ 90 लाख रुपये की ऐतिहासिक सौगात दी है। यह केवल आंकड़े नहीं, बल्कि जिले के गांव-गांव तक विकास की मजबूत नींव हैं।लोक निर्माण विभाग के तहत जिले के 108 सडक़ों के निर्माण हेतु 634 करोड़ 32 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है, जिससे प्रमुख मार्गों की कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है,गांव से मुख्य सडक़ों तक जोडऩे के लिए तेजी से सडक़ों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।वहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ के तहत जिले के 93 सडक़ों के लिए 239 करोड़ 23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए, जिससे दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोडऩे का सपना साकार हो रहा है।ग्रामीण विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के अंतर्गत जिले के 29 सडक़ों के निर्माण के लिए 76 करोड़ 20 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। इसके साथ ही ग्राम गौरव पथ योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 17 सीसी रोड निर्माण कार्यों के लिए 5 करोड़ 81 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।प्रदेश सरकार ने गांव-मुहल्लों की आंतरिक सडक़ों पर भी विशेष ध्यान दिया है। विभिन्न योजनाओं के तहत जिले के विभिन्न गांव मुहल्ले में 376 सीसी रोड निर्माण के लिए 31 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति से गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है।सडक़ निर्माण से न केवल दूरी घटेगी, बल्कि विकास की रफ्तार भी कई गुना बढ़ेगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी हुई है, बच्चों की स्कूल तक पहुंच सुगम हुई है और आपातकालीन सेवाएं भी तेजी से उपलब्ध हो पा रही हैं।जिले में सडक़ विकास के इस व्यापक अभियान से जनता में गहरा संतोष और विश्वास दिखाई दे रहा है। गांवों से लेकर शहरों तक लोग मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जता रहे हैं और इसे सुशासन की बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। दो साल के कार्यकाल में सडक़ नेटवर्क का यह विस्तार आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला साबित होगा।
जशपुर में सडक़ निर्माण के लिए करोड़ों की सौगात के बाद बदल रही है तस्वीर,राहगीरों को कीचड़ एवं जर्जर सडक़ों से मिलेगी मुक्ति जशपुर जिले को मिली सडक़ों की सौगात के बाद क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हो गई है। वर्षों से कीचड़, गड्ढों और जर्जर मार्गों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। नई और सुदृढ़ सडक़ों के निर्माण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि आमजन का दैनिक जीवन भी सरल और सुरक्षित बनेगा।नई सडक़ों के निर्माण से बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियां दूर होंगी। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, किसानों और व्यापारियों को अब कीचड़ और फिसलन भरे रास्तों से गुजरने की मजबूरी नहीं रहेगी। पक्की सडक़ों के कारण गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और दूरस्थ क्षेत्रों का सीधा जुड़ाव मुख्य मार्गों से स्थापित होगा।

Share This Article