किसानों के लिए धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध कराई गई बुनियादी सुविधाए

किसान बुध नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Gupta Lochan
1 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के समस्त धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत कस्तूरा स्थित धान खरीदी केंद्र में पहुंचे किसान श्री बुध नाथ सिंह, ग्राम केंदा पानी ने शासन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हम किसानों के हित में खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से हमें सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है और हमारी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। मैं मुख्यमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
धान खरीदी केंद्रों में शासन के निर्देशानुसार वजन, मापक, बोरा उपलब्धता, हितग्राही सुविधा सहित सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण खरीदी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीदी कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Share This Article