हालाहुली में धान खरीदी विधि विधान से पूजा अर्चना कर हुई प्रारंभ

कमल गर्ग, महेश साहू, रवींद्र गवेल की उपस्थिति में की गई शुरुआत

Gupta Lochan
2 Min Read

खरसिया। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हालाहुली धान खरीदी केन्द्र में धान खरीदी सीजन की विधिवत शुरुआत विधि विधान से पूजा अर्चना कर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल , जनपद उपाध्यक्ष डॉ हितेश गवेल,जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पालू राठौर,मन की बात प्रमुख शशी राठौर, प्रदेश महामंत्री शिव नाथ बरेठ,पूर्व जनपद सदस्य अमरनाथ भारद्वाज, सरपंच धनेश्वरी सिदार, टीएसएस अध्यक्ष देव प्रसाद उरांव और किसान भाइयों की गरिमामयी आतिथ्य में प्रारंभ की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका ध्यान रखने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए और किसानों को भी विश्वास दिलाया आपकी उपज का एक एक दाना खरीदा जाएगा। सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इस पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार का संकल्प- पारदर्शी धान खरीदी, सशक्त किसान। आज ग्राम हालाहुली, खरसिया के धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट मशीन की विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया। ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की सुविधा और खरीदी केंद्रों में समग्र एवं सुचारू व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। यह व्यवस्था किसानों में नए उत्साह का संचार कर रही है और उन्हें पारदर्शी व सुविधाजनक प्रक्रियाओं का लाभ मिल रहा है।

Share This Article